ICON OF THE SEAS, आइकॉन ऑफ़ द सीज़ ( विश्व का सबसे बड़ा जहाज )

 ICON OF THE SEAS, आइकॉन ऑफ़ द सीज़ ( विश्व का सबसे बड़ा जहाज )


विश्व भर में विज्ञान नई ऊँचाइयों को छू रहा है, हर दिन नई-नई चीज़ें निकलकर सामने आ रही हैं जो हमें हैरान कर रही हैं और कई चीज़ें परेशान कर रही हैं। फिलहाल यहाँ हम आपको परेशान नहीं करने वाले बल्कि बताने वाले हैं एक ऐसे पानी के जहाज के बारे में जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि ये विश्व का सबसे बड़ा जहाज यानि SHIP है।  

इस पानी के जहाज का नाम है "आइकॉन ऑफ़ द सीज़"  यह शिप रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल के लिए बनाया गया है। और यह पानी का जहाज आइकॉन श्रेणी का प्रमुख पानी का जहाज होगा। अभी इसका ट्रायल होना बाकी है जो कि अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो ये शिप ट्रायल के लिए अक्टूबर महीने में पानी में उतरेगा, और ट्रायल सफल होने पर यह शिप पोर्ट मियामी से अगले साल जनवरी यानी नए साल में अपनी यात्रा शुरू करेगा।  

आपके मन में यह प्रश्न ज़रूर उठा होगा कि अगर यह जहाज विश्व का सबसे बड़ा पानी का जहाज होगा तो अभी तक कौन सा है ? आपको बताऊँ अभी तक विश्व का सबसे बड़ा जहाज वंडर ऑफ़ सीज़ (WONDER OF SEAS) था। 

और आइये अब आपको बताते हैं आइकॉन ऑफ़ सीज़ की कुछ विशेषताएं -

  1. आइकॉन ऑफ़ सीज़ की लम्बाई 1200 फीट है, जबकि वंडर ऑफ़ सीज़ की लम्बाई 1188 फीट है। 
  2. आइकॉन ऑफ़ सीज़ में  20 डेक हैं। 
  3. और अगर आइकॉन ऑफ़ सीज़ की क्षमता की बात की जाय तो यह जहाज 2,50,800 टन वज़न उठाकर तैरने में सक्षम है। 
  4. इस जहाज जानकारी के मुताबिक 5610 यात्री और 2350 क्रू मेम्बर यानी सदस्य होंगे। 
  5. इस जहाज में यात्रियों के लिए सबसे बड़ा वाटर पार्क भी होगा जो उनकी यात्रा को यादगार बनाएगा। 
  6. इस वाटर पार्क में छह वाटर स्लाइड होंगे।  
  7. वाटर पार्क में यात्रियों के लिए सात पूल और नौ गर्म पानी के पूल होंगे, इसके अलावा भी जहाज में तमाम तरह की सुविधाएं होंगी जो यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव कराएंगी।
  8. इन सब विशेषताओं के साथ एक और सबसे बड़ी विशेषता होगी कि यह पहला क्रूज़ है जो प्राकृतिक गैस और फ्यूल सेल तकनीकि से चलेगा। 
दोस्तों आपको यह लेख कैसा लगा ज़रूर बताएं और हमें प्रोत्साहित करें  ऐसी ही जानकारी आपको उपलब्ध कराने के लिए।  
धन्यवाद। 


Comments